शादी में मेकअप कैसे करें (Shadi Makeup 2023)

शादी में मेकअप कैसे करें, शादी में जाने के लिए कैसे तैयार हो, शादी में सुंदर कैसे दिखे, शादी का मेकअप, शादी में सबसे सुंदर कैसे दिखे

दोस्तों, शादी को यादगार बनाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। डिजाइनर कपड़े, डेकोरेशन, खाना पीना, मेंहदी, संगीत, गिफ्ट्स जैसे हर छोटे बड़े डिटेल्स पर हमारी नज़र बनी होती है। हम शॉपिंग के लिए दुकानों का चयन भी बड़ी सोच समझ कर करते हैं। पर ज़रा सोचिए, अगर इतनी मेहनत के बाद भी आपने अपने मेकअप पर ध्यान नहीं दिया तो सालों बाद अपनी फोटोज को देखकर आपको बहुत अफ़सोस होगा। तो इसलिए, आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको “शादी में मेकअप कैसे करें” इस विषय पर ज़रूरी टिप्स देने जा रहे हैं। इन टिप्स की मदद से आप अपना और भी सुंदर लुक तैयार कर सकते हैं। ये टिप्स उनके लिए भी उपयोगी हैं जो किसी की शादी में जा रहे हैं और उनके लिए भी जो अपनी शादी में सिंपल मेकअप लुक चाहते हैं। तो आइए, इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए।

यहाँ पढ़ें: शादी से पहले की शारीरिक तैयारी

शादी में मेकअप कैसे करें

अगर आप किसी की शादी में जा रहे हैं या अपनी ही शादी में हेवी मेकअप से परहेज़ कर रहे हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं (शादी में मेकअप कैसे करें):

  • सबसे पहले करें फेसवॉश: 

मेकअप से पहले आपको अपने चेहरे को अच्छे तरीके से ठंडे पानी से साफ़ कर लेना है। इसके बाद अपने चेहरे सॉफ्ट तौलिए से पोंछ कर सुखा लें। इसके बाद आपको मॉइश्चराइजर लगाना है।

  • प्राइमर का करें प्रयोग:

चेहरे को मॉइश्चराइज करने के बाद आप चेहरे पर प्राइमर अप्लाई करें। प्राइमर की मदद से मेकअप एक लंबे समय तक चेहरे पर टिका रहेगा। इसे आंखों के नीचे से ले कर गले की ऊपरी हिस्से तक लगाएं।

  • फाउंडेशन की मदद लें:

प्राइमर के बाद एक मेकअप ब्लेंडर की मदद से चेहरे पर फाउंडेशन अच्छे से लगाएं। फाउंडेशन लगाने से पहले पूरे चेहरे पर डॉट की तरह पूरे चेहरे पर रखें। फिर चेहरे पर ब्लेंडर से मिलाएं। आपको आंखों के नीचे इसे और भी अच्छे तरीके से मिलाना है।

  • कंसीलर का प्रयोग:

अब आपको कंसीलर की मदद से चेहरे पर मौजूद दाग धब्बों को छुपाना है। इसके लिए चेहरे पर कंसीलर लगा कर ब्लेंडर से मिला लें।

  • आई मेकअप:

आई मेकअप किसी भी तरह के मेकअप का सबसे ज़रूरी हिस्सा है। अगर इसमें कोई गड़बड़ हुई तो लुक अच्छा नहीं दिखता है। इसलिए इसके स्टेप्स बहुत ध्यान से फॉलो कीजिए।

  • आईशैडो का प्रयोग:

सबसे पहले आई शैडो लगाई जाती है। इसे आप अपने ड्रेस से मैच करते हुए भी लगा सकते हैं। वैसे अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा तो पिंक आईशैडो लगा सकते हैं।

  • लगाएं आईलाइनर:

आईशैडो के बाद पलकों के ऊपर लाइनर लगाएं। लाइनर लगा के आंख कुछ देर बंद रखें।

  • आंखों के नीचे लगाएं काजल:

आपको आंखों के नीचे काजल ध्यान से लगाना है। ये आप पर निर्भर करता है कि आपको काजल मोटा चाहिए या पतला।

  • मस्कारा लगाएं:

आपको काजल के बाद ऊपर की पलकों में मस्कारा लगाना है। मस्कारा नीचे की पलकों में बाद में लगाना है।

पढ़ें: शादी से पहले क्या खाएं

  • कंटूर करें:

इस प्रोसेस में चेहरे को एक शेप दिया जाता है। इसे ध्यान से करें। 

  • फेस कॉम्पैक्ट का प्रयोग:

कंटूर के बाद आपको फेस कॉम्पैक्ट की मदद से मेकअप को सही से सेट करना है। आप एक ब्रश की मदद से कॉम्पैक्ट लगाएं।

  • ब्लश का प्रयोग:

ब्लश आंखों के नीचे गाल की उभरी हड्डी पर लगाना है। हल्का ब्लश लगाएं ताकि नेचुरल लुक आए। इसके बाद आंखों के नीचे मस्कारा लगाएं।

  • आईब्रो पेंसिल का प्रयोग:

अब एक आईब्रो पेंसिल की मदद से आईब्रो को फिल कर लें। 

  • लिपस्टिक का प्रयोग:

लिपस्टिक लगाने से पहले कॉटन कपड़े से होठों को साफ करें। फिर लिप बाम लगाएं। इसके बाद होठों को हल्का पोछे। फिर लिप लाइनर से होठों को शेप दें। कोशिश करें कि लिपस्टिक ब्रश से ही लगाएं और एक लेयर पर दूसरी लेयर न चढ़ाएं।

और पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top