दुल्हन का उबटन कैसे बनाएं : दुल्हन स्किन केयर

दुल्हन का उबटन कैसे बनाएं, दुल्हन का श्रृंगार, फेशियल, Homemade face pack for bridal glow, Tips for bridal skin care, Pre Bridal skin care at home, Body care tips for brides, Skin care tips for bride to be in Hindi 

दोस्तों, शादी का सीज़न जल्द ही दस्तक देने जा रहा है। ऐसे में जिनकी शादियां हैं या जिनके घरों में शादियां हैं, ऐसे लोग काफ़ी व्यस्त चल रहे होंगे। ऐसे घरों शॉपिंग, फिटिंग, स्टिचिंग, मेकअप जैसी तमाम तैयारियां साथ साथ चल रही होंगी। साथ ही होनेवाली दुल्हन का खास खयाल भी रखा जा रहा होगा जिससे उसके चेहरे की चमक बरकरार रहे। दोस्तो, शादी के दिन चेहरे पर ग्लो बना रहे इसके लिए आपको प्री ब्राइडल केयर की ज़रूरत पड़ती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो होनेवाली दुल्हन को शादी से कम से कम चार महीने पहले अपनी त्वचा का खयाल रखना शुरू कर देना चाहिए। तो आइए दोस्तो, इस लेख के माध्यम से ब्राइडल स्किन केयर के ज़रूरी टिप्स (Bridal Skin Care Tips) पर एक नज़र दौड़ाते हैं।

त्वचा का रखें खयाल (Bridal Skin Care Tips)

त्वचा की साफ सफाई पर दें ध्यान:

अगर आप दुल्हन बनने जा रही हैं तो अपनी त्वचा की क्लींजिंग पर विशेष ध्यान दें। साथ ही इसकी टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग को भी नज़रंदाज़ न करें। इसके लिए अपनी स्किन की टाईप को ध्यान में रखें। उदाहरण के तौर पर, अगर त्वचा तैलीय है तो जेल बेस्ड उत्पाद लें और अगर ये ड्राई है तो क्रीम युक्त प्रोडक्ट खरीदें।

पानी भरपूर पिएं:

सर्दियों में इस बात का खास खयाल रखें कि आप पानी भरपूर पी रही हों। साथ ही तरल पदार्थों का सेवन भी करती रहें। इससे आपकी त्वचा में दमक बनी रहेगी। महिला संगीत शायरी हिंदी, यहां पढ़ें।

सही आहार है ज़रूरी:

जब आप अपनी स्किन केयर शुरू करें तभी से तैलीय और मसालेदार व्यंजनों से दूरी बना लें। जंक फूड की जगह सब्ज़ियों और फलों को तरजीह दें। विटामिन सी को सब्ज़ियों और फलों की मदद से लेने की कोशिश करें।

स्किन का नाइट केयर:

दोस्तो, इस प्रक्रिया को हम अक्सर नज़रंदाज़ कर देते हैं। पर रात को भी त्वचा की देखभाल करनी ज़रूरी है। सोने से पहले स्किन को टोनर से साफ ज़रूर करें और विटामिन सी रिच क्रीम लगाएं।

दुल्हन के लिए फेस पैक (Face Pack for Bride)

केसर फेस पैक:

एक कटोरी दूध में केसर को भिगो कर उसमें एक चम्मच बेसन, मुल्तानी मिट्टी, हल्दी मिलाएं। इस पैक हो पंद्रह मिनट के लिए चेहरे पर रखें और धो लें। इससे स्किन में ग्लो आएगा।

हल्दी बेसन का पैक:

हल्दी और बेसन का फेस पैक भी चेहरे पर चमक बरकरार रखता है। इसके लिए आपको करीब दो चम्मच बेसन में एक चम्मच हल्दी और कच्चा दूध मिलाना होगा। इस पेस्ट को लगा कर कुछ देर के लिए चेहरे पर छोड़ दें और फिर पानी से धोएं। 

यहाँ पढ़े : राहुल मोनिका की लव स्टोरी

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक:

चेहरे में दाग धब्बे कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी असरदार है। इस पैक के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दही और एलोवेरा जेल मिलाएं। इसका इस्तेमाल हाथ पैर भी किया जा सकता है।

नींबू फेस पैक:

नींबू विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स है। इसका प्रयोग चेहरे पर चमक बढ़ाने में मदद करता है। नींबू के रस में शहद और हल्दी के साथ आप इस फेस पैक को बना सकते हैं। छोटे कद की महिलाओं के लिए पारंपरिक परिधान, यहां जानें।

बादाम फेस पैक:

बादाम में विटामिन ई जैसे गुणकारी तत्व मौजूद रहते हैं। इससे स्किन मॉइश्चराइज भी होती है। बादाम फेस पैक के लिए पांच से छह बादामों को रात भर भिगो दें। फिर उन्हे सुबह दूध में पीस लें और चेहरे, गर्दन आदि पर लगाएं।

दुल्हन का उबटन कैसे बनाएं

दुल्हन का उबटन कई तरीके से बनाया जा सकता है। हम आपको घरेलू उबटन बनाने की एक विधि बताने जा रहे हैं, जिसे बनाना आसान है और इसका असर काफी अच्छा रहेगा:

  • एक कप मसूर दाल लें। उसके साथ कच्चे चावल और नौ दस बादाम लें।
  • आपको ऊपर बताई गई चीज़ों को अलग अलग पीस लेना है। 
  • अब इन तीनों को एक कटोरी में मिलाएं।
  • इसमें आपको घर में प्रयोग में आने वाला दलिया और चुटकी भर हल्दी भी मिलानी है।
  • इस पेस्ट को तैयार कर थोड़ा गुलाब जल मिलाएं।
  • इसके बाद शरीर पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें।
  • बाद में रगड़ रगड़ कर साफ करें और नॉर्मल पानी से धोएं।

उम्मीद है ऊपर बताए गए स्किन केयर टिप्स होनेवाली दुल्हनों के लिए लाभकारी होंगे। हालांकि हम आपको ये सलाह ज़रूर देंगे कि अगर आपको त्वचा संबंधी कोई समस्या है तो एक्सपर्ट से मदद ज़रूर लें।

FAQs

दुल्हन के लिए फेस पैक?

हल्दी बेसन फेस पैक असरदार है। इसे घर में बनाया जा सकता है।

दुल्हन के लिए फेशियल किट?

ओ थ्री प्लस, जोवीस आदि।

दुल्हन के लिए क्रीम?

लैक्मे, एलोवेरा क्रीम आदि।

और पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top