कौन है निगार शाजी ? इसरो आदित्य L-1 मिशन की प्रोजेक्ट डायरेक्टर

कौन है निगार शाजी ? आदित्य L1 क्या है, निगार शाजी जीवन परिचय Nigar Shaji religion, Isro Scientist, Husband name, biography, wikipedia, Caste, Age (Nigar Shaji Biography in hindi)

दोस्तों, इसरो का महत्वपूर्ण मिशन आदित्य L1 सुर्खियां बटोर रहा है। जहां चंद्रयान 3 जैसे सफल अभियान ने भारत का सर दुनिया भर में ऊंचा किया है वहीं, आदित्य L1 जैसा पहला सौर मिशन देश की उम्मीद और उत्साह को दोगुना कर रहा है। आपको ये जान कर गर्व की अनुभूति होगी कि चंद्रयान 3 की तरह आदित्य L1 भी नारी सशक्तिकरण की मिसाल पेश कर रहा है। दोस्तों, आज का ये आर्टिकल आपको आदित्य L1 की परियोजना निदेशक यानि प्रोजेक्ट डायरेक्टर, निगार शाजी से मिलवाएगा। इस लेख में हम आपको निगार के जीवन से जुड़े हर महत्वपूर्ण पहलू की जानकारी देंगे।

कौन हैं निगार शाजी 

निगार शाजी एक वैज्ञानिक हैं जो कि इसरो के बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट आदित्य L1 की प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैं। इस प्रोजेक्ट से पहले निगार ने भारतीय रिमोट सेंसिंग संचार एवं अंतरग्रही उपग्रह डिजाइन के लिए भी काम किया है। इसके अलावा निगार शाजी ने रिसोर्स सैट 2A के लिए बतौर एसोसिएट प्रोजेक्ट डायरेक्टर भी काम किया था। आपको बता दें कि निगार शाजी इमेज सेंसिंग सिस्टम इंजीनियरिंग जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर शोध भी प्रस्तुत कर चुकी हैं।

दोस्तों, निगार आजकल आदित्य L1 को ले कर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस मिशन का उद्देश्य सूरज के बारे में जानकारियां हासिल करना है। इस प्रोजेक्ट पर निगार पिछले 8 सालों से अथक परिश्रम कर रही हैं।

यहाँ पढ़े: रॉकेट वुमन ऑफ इंडिया कौन है

निगार शाजी का जीवन परिचय (Nigar Shaji Biography) 

      पूरा नाम      निगार शाजी
      उपनाम      निगार
    जन्म तिथि    सन् 1964
      जन्म स्थान    तमिलनाडु ( सेनेगोट्टाई)
      वर्तमान उम्र    59 साल (2023 तक)
        राशि      वृश्चिक राशि
        पिता का नाम    शेख मीरान
      माता का नाम      सैतून बीवी
        भाई का नाम      शेख सलीम
    पति का नाम    मिस्टर शाजी
        बेटा      वैज्ञानिक (नीदरलैंड) में
        बेटी      मेडिकल लाइन में
        बालो का रंग      काला
        आंखो का रंग    काला
        पेशा      वैज्ञानिक
      प्रॉजेक्ट डायरेक्टर      आदित्य एल 1( सूर्य मिशन)
      राष्ट्रीयता      भारतीय
        इसरो ज्वाइन      1987
        धर्म (Caste)    इस्लाम
      प्रारम्भिक शिक्षा     तमिलनाडु से हुई
      एजुकेशन क्वालिफिकेशन    पोस्ट ग्रेजुएशन (एमटेक), बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रांची

निगार शाजी का प्रारंभिक जीवन

निगार का जन्म तमिलनाडु में सन 1964 में हुआ था। इनके पिता का नाम शेख मीरान है। निगार की माता जी का नाम सैतून बीवी है। शेख मीरान पेशे से एक किसान थे और मां सैतून घर संभालती थीं। 

यहाँ पढ़े: भारत का चंद्रयान मिशन

निगार शाजी की शिक्षा

निगार शाजी की प्रारंभिक शिक्षा उनके होमटाउन से हुई। उन्होंने एस आर एम गर्ल्स स्कूल से की। निगार बचपन से काफी होशियार थीं। इन्होंने दसवीं और बारहवीं में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। बारहवीं के बाद निगार ने बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इन्होंने इलेक्ट्रॉनिक और कम्युनिकेशन में डिग्री ली है। बीटेक के बाद निगार ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रांची से एमटेक किया। एमटेक के बाद साल 1987 में निगार ने इसरो ज्वाइन किया। निगार शाजी की शुरुआती पोस्टिंग सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में हुई।

यहाँ पढ़े: सुधा मूर्ति की कहानी

आदित्य l1 क्या है

आदित्य L1 भारत का पहला सौर मिशन है। आदित्य L1 श्री हरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र सेंटर से लॉन्च किया गया है। इसके लिए पीएसएलवी सी 57 रॉकेट का प्रयोग किया गया है। आदित्य L1 सूरज के बाह्य वातावरण का अध्ययन करेगा। गौर करनेवाली बात है कि इस मिशन में आदित्य L1 सूर्य पर उतरेगा नहीं बल्कि L1 प्वाइंट से सूरज का अध्ययन करेगा। इसके द्वारा सोलर एटमॉस्फियर, कोरोनल मास इंजेक्शन आदि का अध्ययन किया जाएगा।

FAQs

आदित्य l1 मिशन क्या है

आदित्य L1 भारत का पहला सौर मिशन है। आदित्य L1 श्री हरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र सेंटर से लॉन्च किया गया है।


आदित्य L1 कब लॉन्च किया गया था?

2 सितंबर, 2023


आदित्य l1 मिशन कौन लॉन्च कर रहा है?

आदित्य L1 श्री हरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र सेंटर (ISRO) से लॉन्च किया गया है।

और पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top