भारत Vs इंडिया (भारत का नाम इंडिया कैसे पड़ा)

भारत का नाम कैसे पड़ा समझाए, भारत के कितने नाम से जाना जाता है, भारत के नाम, भारत का पुराना नाम, इंडिया नाम किसने दिया, भारत का नाम इंडिया कैसे पड़ा

दोस्तों, भारत का नाम इंडिया कैसे पड़ा, अब इस बात को ले कर देश भर में चर्चा तेज हो चुकी है। हालांकि काफ़ी पहले से भारत का नाम आधिकारिक तौर पर भारत किए जाने की मांग उठती रही है। दरअसल बात G 20 के निमंत्रण पत्र से जुड़ा है। निमंत्रण पत्र पर राष्ट्रपति को “प्रेसिडेंट ऑफ़ इंडिया” के स्थान पर “प्रेसिडेंट ऑफ़ भारत” लिख कर संबोधित किया गया है। इसके बाद विपक्षी दलों में अच्छी खासी नाराज़गी देखने को मिली है। 

कयास लगाए जा रहे हैं कि वर्तमान सरकार भारत का नाम “इंडिया” के बजाए सिर्फ़ भारत करने जा रही है। यानि अनुच्छेद १ में मौजूद “इंडिया दैट इज भारत” में से अब इंडिया को निकलने पर विचार हो रहा है।दोस्तों, अब ये तो भविष्य बताएगा कि सरकार ये फैसला लेगी या नहीं। पर इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत का नाम इंडिया कैसे पड़ा, इस तथ्य से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां ज़रूर देंगे। तो आइए दोस्तों, इस लेख को पूरा पढ़िए।

पढ़ें: मंच संचालन स्क्रिप्ट इन हिंदी

भारत का अर्थ क्या है

दोस्तों, भारत शब्द दो शब्दों का मेल है, “भा” और “रत”। भा का अर्थ है प्रकाश। जबकि रत का तात्पर्य होता है किसी कार्य में रमा हुआ या प्रयासरत। इस प्रकार इन दोनों शब्दों के मेल से बनें शब्द भारत का अर्थ है जो प्रकाश की खोज में प्रयासरत है। यहां प्रकाश का तात्पर्य ज्ञान से भी माना जाता है। यानि भारत उन लोगों की भूमि है जो ज्ञान की खोज में सदैव प्रयासरत हैं।

भारत का नाम भारत कब पड़ा

भारत का नाम भारत कैसे पड़ा, इसके पीछे कई कहानियां प्रचलित हैं। माना जाता है कि महाभारत काल के महाराजा दुष्यंत और शकुंतला के बेटे महाराज भरत के नाम पर इस देश का नाम भारत पड़ा। पर कुछ जानकार इससे सहमत नहीं। उनका कहना है कि इस भू का नाम भारत अनादि काल से है और राजा भरत का नाम भारत देश के कारण पड़ा है, यानि इससे प्रेरित है।

कुछ ये भी मानते हैं कि नाट्य शास्त्र की रचना करनेवाले भरत मुनि के नाम पर इस देश का नामकरण हुआ है। अन्य सूत्रों की मानें तो श्री राम के छोटे भाई भरत के नाम से प्रेरित है भारत का नाम। हम आपको बता दें कि जैन परम्परा में भी भारत नामकरण से कुछ तथ्य मिलते हैं।

भारत का नाम इंडिया किसने रखा

भारत का नाम इंडिया कैसे पड़ा, ये आप अक्सर सोचते होंगे। दरअसल, भारत को इंडिया नाम अंग्रेजों द्वारा दिया गया है। उन्होंने सिंधु घाटी को इंडस वैली कह कर संबोधित किया। अंग्रेजों के लिए भारत का उच्चारण करना कठिन था जबकि बोलने में इंडिया का प्रयोग उनके लिए आसान था। अतः धीरे धीरे भारत को इंडिया कहा जाने लगा।

यहाँ पढ़ें: 1857 की क्रांति का कारण 

भारत का नाम जम्बूद्वीप कैसे पड़ा

दोस्तों, वेदों के अनुसार धरती पर सात द्वीप मौजूद थे। इन सबके मध्य था जंबूद्वीप। इसी द्वीप के नाम पर भारत को जंबूद्वीप कहा जाता था। संस्कृत में जंबू का अर्थ होता है जामुन। जंबूद्वीप का शाब्दिक अर्थ है, ऐसी भूमि जहां “जंबू के पेड़” मौजूद हों। यानि यहां बड़ी मात्रा में जामुन के पेड़ पाए जाते थे।

इस बात को विष्णु पुराण में लिखा गया है कि इस क्षेत्र में काफी संख्या में जंबू के वृक्ष मौजूद थे जिनके बड़े बड़े फल होते थे। इन फलों के रस की धारा नदी का रूप ले लेती थी। 

भारत का नाम हिंदुस्तान किसने रखा था

दोस्तों, आज हम सभी के सामने भारत का नाम इंडिया कैसे पड़ा ये प्रश्न बार बार आ रहा है। पर भारत को हिंदुस्तान कह कर भी पुकारा जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों है? दरअसल भारत को ये नाम भी सिंधु घाटी के कारण ही मिला है। डेरियस फर्स्ट ने 516 ईसा पूर्व इस घाटी पर अपनी जीत दर्ज़ की थी। उसने ही निचली सिंधु घाटी के लिए “हाय डु यू एस” (हिंदुश) का प्रयोग किया था। फिर पहली शताब्दी तक “हिंदू” शब्द के चलते इस स्थान का नाम “हिंदुस्तान” पड़ा।

FAQs

भारत का पुराना नाम क्या है

जंबूद्वीप, भरतखंड आदि नाम प्राचीन नाम हैं।

भारत का नाम किस राजा के नाम पर पड़ा

माना जाता है कि राजा दुष्यंत और शकुंतला के पुत्र सम्राट भरत के नाम पर पड़ा है।

भारत के 5 नाम क्या है

भारत के मुख्य पांच नाम: आर्यावर्त, हिंदुस्तान, भारत, इंडिया, हिंद।

भारत का नाम इंडिया कैसे पड़ा

भारत को इंडिया नाम अंग्रेजों द्वारा दिया गया है। उन्होंने सिंधु घाटी को इंडस वैली कह कर संबोधित किया।

भारत का नाम आर्यावर्त कैसे पड़ा

कहा जाता है कि आर्य मध्य एशिया से भारत आए थे। उनके आने के बाद देश को आर्यावर्त भी कहा जाने लगा।

Other links –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top