महिला के लिए 12 वीं पास सरकारी नौकरी , महिला के लिए 10 वीं पास सरकारी नौकरी 2023

महिला के लिए 12 वीं पास सरकारी नौकरी, महिला के लिए 10 वीं पास सरकारी नौकरी 12th पास गवर्नमेंट जॉब्स फॉर फीमेल 2023, रेलवे में महिलाओं के लिए भर्ती, महिलाओं के लिए जॉब, गवर्नमेंट जॉब लेडीज

दोस्तों, महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का खास महत्व है। एक सरकारी नौकरी के ऐसे कई लाभ होते हैं जो महिलाओं के व्यक्तिगत और आर्थिक विकास मे मदद करते हैं।

सबसे पहले, सरकारी नौकरी स्थायी और सुरक्षित होती है, जिससे महिलाएं अपने परिवार का पालन-पोषण करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी बन सकती हैं। इसके अलावा, सरकारी नौकरी समाज में एक महिला की सामाजिक स्थिति को मजबूती प्रदान करती है और उन्हें समान दर्जा दिलाती है।

वित्तीय दृष्टि से भी, सरकारी नौकरी सुरक्षित और आवासीय वित्तीय लाभ प्रदान करती है, जैसे कि पेंशन और अन्य लाभ, जो महिलाओं के भविष्य की चिंता कम करते हैं। सरकारी नौकरी महिलाओं के सामाजिक,आर्थिक,और व्यक्तिगत विकास में एक बड़ी भूमिका निभाती हैं। हम में से कई ऐसी महिलाएं हैं जो किसी कारणवश बारहवीं के बाद पढ़ाई पूरी नहीं कर पातीं। अगर आप भी उनमें से एक हैं और आपकी इच्छा सरकारी नौकरी करने की है, तो आपके पास भी ढेरों विकल्प मौजूद हैं।

यहाँ पढ़ें:  महिलाएं इन्वेस्टमेंट बैंकर कैसे बने

जी हां दोस्तों, अगर कोई महिला सिर्फ़ बारहवीं पास है तो भी उसे सरकारी नौकरी मिल सकती हैं। ये नौकरियां एसएससी, पोस्ट ऑफिस, रेलवे आदि से जुड़ी हो सकती हैं। अगर आपको भी महिला के लिए 12 वीं पास सरकारी नौकरी , महिला के लिए 10 वीं पास सरकारी नौकरी के बारे में विस्तार से जानना है तो इस आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़ें।

महिला के लिए 12 वीं पास सरकारी नौकरी

हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक महिला के लिए 12 वीं पास सरकारी नौकरी के कौन कौन से बेहतरीन अवसर मौजूद हैं:

आंगनवाड़ी वर्कर

दोस्तों, भारत सरकार के स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में चलाई जानेवाली “आंगनवाड़ी” योजना के तहत आंगनवाड़ी वर्कर्स को नियुक्त किया जाता है। एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी मदद से गर्भवती महिलाओं, बच्चों, कम आय वाले परिवारों की देखरेख की जाती है। इन सबके अलावा टीकरण आदि में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की भूमिका होती है।

ऊपर बताई गई जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए एक आंगनवाड़ी वर्कर में कुछ स्किल्स भी होनी चाहिए जैसे कि सरकारी कार्यक्रमों का ज्ञान, आपातकाल में मदद करने में सक्षमता, महिलाओं और बच्चों की तकलीफों को समझना आदि। 

एक आंगनवाड़ी वर्कर की न्यूनतम शिक्षा दसवीं तक होनी चाहिए। साथ ही उम्र सीमा 21-35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एक आंगनवाड़ी वर्कर सामान्य तौर पर ₹ 10000 प्रतिमाह कमा सकता है।

जानें: घरेलू महिलाओं के लिए बिजनेस आइडिया 2023  

पुलिस कांस्टेबल 

आजकल महिलाएं पुलिस कांस्टेबल के तौर पर भी बड़े स्तर पर नियुक्त की जा रही हैं। इस क्षेत्र में इनका प्रमुख कार्य सामाजिक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना होता है। एक महिला पुलिस कांस्टेबल के रूप में काम कर के महिला सरकारी नौकरी के लाभ के साथ साथ सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्राप्त कर सकती है।

अगर किसी महिला ने बारहवीं की पढ़ाई पूरी कर ली है तो वो राज्य पुलिस सेवा में इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकती है। इन सरकारी भर्तियों की सूचना आधिकारिक पोर्टल्स पर मिल जाती है। 

महिला पुलिस कांस्टेबल की सैलरी 20,000 रुपए प्रति माह होती है। इस नौकरी के लिए आवेदन भेजते समय महिला की उम्र 18-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही  इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने के लिए फिटनेस और लंबे कद की ज़रूरत होती है।

डिफेंस

दोस्तों, डिफेंस के क्षेत्र में भी बारहवीं पास महिलाओं के लिए कई विकल्प हैं। भारतीय जल, थल, वायु सेना में महिलाओं के लिए कई अवसर मौजूद हैं:

परीक्षा का नामपोस्ट का नामऐजसैलरी
1.यूपीएससी एनडीए
(UPSC NDA)
Lieutenant and sub-lieutenant, Flying Officer18 to 217th pay के हिसाब से
2.भारतीय सेना (Indian Army GD recruitment)stenographer grade c and Grade D16 to 207th pay के हिसाब से
3.सीआईएसएफ(CISF head constable)junior operator, cleaner and peon18 to 2525500 to 80000

रेलवे जॉब्स

रेलवे में महिला के लिए 12 वीं पास सरकारी नौकरी के कई विकल्प मौजूद हैं। रेलवे में महिलाओं को भत्ते, बच्चों को मुफ्त शिक्षा, क्वार्टर, और तो और दो साल तक की मेटरनिटी लीव तक मिल जाती है। रेलवे महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प है। आइए, रेलवे में मौजूद बारहवीं पास महिलाओं के रोजगार पर एक नज़र डालते हैं:

आरपीएफ कांस्टेबल: इस जॉब के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। इसकी सैलरी ₹21,700-28,900 के बीच होती है।

टिकट क्लर्क: टिकट क्लर्क की सैलरी ₹5,200-20,200 के बीच होती है। इसमें अधिकतम उम्र सीमा 42 वर्ष है।

आरआरबी एनटीपीसी जॉब: इस जॉब में अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष है जबकि सैलरी ₹19,900-29,200 के बीच की है।

जानें: महिलाओं के लिए बिज़नेस लोन का विकल्प

नर्स

नर्स की जॉब भी महिला के लिए 12 वीं पास सरकारी नौकरी के रूप में एक अच्छा विकल्प है। इस पेशे में धैर्य और समर्पण की ज़रूरत होती है। इस क्षेत्र में ज्यादा कंपटीशन भी नहीं है।

हां, अगर कोई महिला बारहवीं के बाद नर्स बनना चाहती है तो बारहवीं में उसे साइंस पेपर लेना अनिवार्य है। नर्स बनने के लिए एक रिटेन टेस्ट देना होता है। साथ ही एक फिटनेस टेस्ट को भी क्लियर करना होता है। आपको बता दें कि एक सरकारी नर्स बनने की अधिकतम आयु 35 वर्ष है जबकि न्यूनतम आयु 17 साल है। जहां तक सैलरी की बात है, सरकार नर्सों को ₹10,000-15,000 प्रति माह देती है।

उम्मीद है, पाठकों को महिला के लिए 12 वीं पास सरकारी नौकरी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली होंगी। ऐसी और भी अपडेट्स के लिए हमारी साइट पर आते रहें।

महिला के लिए 10 वीं पास सरकारी नौकरी

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में दसवीं पास महिलाएं काम कर सकती हैं और साथ ही बच्चों और माताओं को सेवाएँ प्रदान कर सकती हैं।
  • बैंक कर्मचारी : दोस्तों, कुछ सरकारी बैंक जैसे कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में क्लर्क की पदों के लिए 10वीं पास लोगों को मौका मिल सकता है। इसमें पीउन आदि की पोस्ट मिल सकती है.
  • पोस्टल सेवक: दसवीं पास महिलाओ के द्वारा डाकघरों में पोस्टल सेवक के पदों के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।
  • सरकारी योजनाओं के कार्यकर्ता: अनेक सरकारी योजनाओं के कार्यकर्ता की आवश्यकता होती है, जैसे कि राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (MNREGA) आदि।
  • वन विभाग के फार्म वर्कर: 10th पास महिलाओ को वन विभाग में फार्म वर्कर के पोस्ट पर काम मिल सकता है. इस नौकरी में जंगल के संरक्षण और प्रबंधन के काम करने होते हैं।
  • रेलवे गेटमैन: भारतीय रेलवे में गेटमैन के पदों के लिए भी 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्तियां उपलब्ध हैं।
  • स्थानीय पंचायत कर्मचारी: ग्राम पंचायतों और स्थानीय प्रशासन में दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्तियां निकलती हैं।
  • स्वच्छ भारत मिशन कार्यकर्ता: स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सफाई कर्मचारी और स्वच्छता सदस्य के रूप में दसवीं पास महिलाऐं काम कर सकती है।

अन्य पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top