Mehendi Ceremony Anchoring Script in Hindi 2023

मेहंदी फंक्शन एंकरिंग Mehendi Ceremony Anchoring Script in Hindi, Mehndi anchoring script, Mehndi samaroh script  in Hindi, mehndi par shayari, Anchoring Script in Hindi, हिंदी एंकरिंग स्क्रिप्ट, Mehndi karyakram manch sanchalan, Mehndi ceremony ideas

दोस्तों, बस कुछ ही दिनों में शादियों का सीज़न एक बार फिर दस्तक देने वाला है। ऐसे में जिनके घरों में शादियां होनी हैं, वो शॉपिंग की लिस्ट बना रहे होंगे, होनेवाले इवेंट्स की बुकिंग और तैयारियों में जुटे होंगे। हमारे देश में शादी किसी त्योहार से कम नहीं। इसमें होने वाली हर रस्मों का अपना एक महत्व है। हमारी यही कोशिश होती है कि हम उन रस्मों को यादगार बनाएं। पुरानी परंपराओं से जुड़ कर हम लेटेस्ट ट्रेंड्स को फॉलो करते हुए इन रस्मों में अपने पसंदीदा रंग भरते हैं। आजकल शादी के मेन फंक्शन के अलावा मेंहदी और हल्दी की रस्मों से जुड़े सेलिब्रेशन भी बड़े पैमाने पर मनाए जाते हैं। तो इस लिहाज़ से हमने Mehendi Ceremony Anchoring Script in Hindi का नमूना तैयार किया है। इसकी मदद से आप मेंहदी फंक्शन में होनेवाले का संचालन कर पाएंगे। 

यहाँ भी पढ़ें: महिला संगीत एंकरिंग स्क्रिप्ट इन हिंदी

Mehendi Ceremony Anchoring Script in Hindi

संचालक: ” नमस्कार! हेलो! सलाम!

तो आज की शाम है उनके नाम

हाथों पर जिनके सजेगी मेंहदी

और मिलेंगी उन्हें खुशियां तमाम…

मेंहदी की इस शाम में लड़के वालों और लड़की वालों का दिल से स्वागत है! आज तो भई सब खूब जंच रहे हैं..आखिर मेंहदी के रंग की बात ही कुछ निराली है..मानों इसके रंग में रंग चुकी है ये महफिल, चारों ओर फैली मुस्कुराहट और खुशहाली है! 

तालियां…तालियां

संचालक: देवियों और सज्जनों, 

अब हम जल्द हीं, अपना कार्यक्रम शुरू करने वाले हैं। तो। सभी से गुज़ारिश है कि आप अपनी जगहों पर बैठ जाएं। हम बारी बारी से जिन्हें बुलाएंगे, वो यहां आकर अपना मेंहदी स्पेशल परफॉर्मेंस देंगे..

तो क्या आप तैयार हैं?!!

संचालक: तो आइए, मेंहदी की शाम को थोड़ा और रंगीन बनाते हैं..

सबसे पहले लड़की के मम्मी पापा को बुलाते हैं!

यहाँ पढ़ें: शादी से पहले की शारीरिक तैयारी

परफॉर्मेंस के बाद..

संचालक: लड़की वालों की क्या धमाकेदार शुरुआत हुई

लड़के वालों में भी अब नए जोश की बरसात हुई..

तो तालियों से स्वागत करो आप

आ रहे हैं लड़के के मम्मी पापा स्टेज पर..

बढ़ा दो अब ढोल की थाप!

परफॉर्मेंस के बाद..

संचालक: भई मम्मी पापा ने मिल कर क्या रंग जमाया है

बैठ कर ऑडियंस में झूमते गाते हमें तो खूब मज़ा आया है…

दोस्तों, जब मम्मी पापा के डांस परफॉर्मेंस में जब हो रहा है इतना धमाल, सोचिए लड़की के भैया भाभी करेंगे फिर कैसा कमाल!!!

तो बुलाते हैं आज शाम की अगली जोड़ी को..

(इस परफॉर्मेंस के बाद..)

मुझे लगता है लड़की वाले आज स्टेज तोड़ कर ही मानेंगे..

पर जीतेगा कौन ये लड़केवालों की परफॉर्मेंस के बिना

हम कैसे जानेंगे..

(इसी तरह बारी बारी से संचालक रिश्तेदारों को स्टेज पर बुलाए)

(रिश्तेदारों की परफॉर्मेंस के बाद…)

संचालक: अब दुल्हन के हाथों में मेंहदी लगनी शुरू हो चुकी है…उनकी इस शाम को और भी यादगार बनाने के लिए हम दो टीम्स बना कर उनके आसपास बैठेंगे और अंताक्षरी का एक छोटी सा कॉम्पिटिशन रखेंगे।

(संचालक समारोह को इसी तरह आगे बढ़ाए। बीच बीच में छोटे छोटे जोक्स भी बोले ताकि बोरियत दूर रहे। साथ ही इस बीच गेम्स भी करवाए जा सकते हैं)

अन्य पढ़ें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top