नोटबंदी 2.0 : 2000 का नोट हुआ बंद (2000 rs Note News in Hindi)

2000 का नया नोट कब आया, 2000 का नया नोट wikipedia, नोट का साइज, 2000 ka note kab band hua, 2000 rs note news in Hindi

दोस्तों, जब भी बात नोटबंदी की आती है हमें साल 2016 की घोषणा याद आती है। जब हमें अचानक ही बताया गया था कि हमारी जेबों में पड़े 500-1000 के नोट अगले दिन से किसी काम नहीं आएंगे। अब कुछ ऐसा ही हाल 2000 के नोटों के साथ भी होनेवाला है। खबर आई है कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने एक बड़ा फैसला लिया है। 

भारतीय रिज़र्व बैंक ने 2000 रूपए के नोट को रोकने की घोषणा की है। अचानक आई इस खबर से लोग परेशान हैं। 2000 के नोटों को ले कर तरह तरह के सवाल सामने आ रहे हैं। दोस्तों, अगर आप  यह खबर विस्तार में जानना चाहते हैं तो लेख पूरा पढ़ें। यहाँ हम आपको इस खबर से जुड़ी जानकारियां देने जा रहे हैं। साथ ही आप ये भी जान पाएंगे कि क्या इस बार हमें पिछली नोटबंदी जैसी चुनौती का सामना करना पड़ेगा या नहीं।

2000 का नोट कब आया 

दोस्तों, 2000 रूपए का तत्कालीन नोट 8 नवंबर 2016 के बाद भारतीय रिज़र्व बैंक के द्वारा लाया गया था। उस वक़्त नोटेबंदी में 500 और 1000 के नोट हटाए गए। इसलिए अर्थव्यवस्था को बेहतर रूप से चलाने के लिए 2000 रूपए के नोट जारी किये गए थे।

जब दूसरी वैल्यू के नोट मार्किट में पूरी तरह आ गए तो 2000 के नोटों (2000 rs note news in Hindi) का मकसद पूरा हो गया। आरबीआई की जानकारी की मुताबिक साल 2018-19 में इन नोटों की छपाई बंद हो गई है।

पढ़िए: Top Female Bankers in India 

2000 का नोट कैसा होता है

8 नवंबर 2016  नोटेबंदी के बाद 2000 रूपए का नोट लाया गया था। इसे आरबीआई द्वारा निकला गया था। 2000 रूपए के नोट की कुछ खास बातें इस प्रकार हैं:

  • ये एक मैजंटा कलर का नोट है।  
  • इस पर अशोक स्तम्भ प्रतिक एवं  महात्मा गाँधी का चित्र अंकित है। 
  • इस पर भारतीय रिज़र्व  गवर्नर  के सिग्नेचर भी हैं। 
  • इसकी उलटी साइड पर मंगलयान का चित्र है।
  • इस पर स्वच्छ भारत अभियान के लिए  टैग लाइन भी अंकित है। 
  • भारत की पंद्रह आधिकारिक भाषाएं इस पर मौजूद हैं। 
  • इन नोटों की साइज 66 मिमी * 166 मिमी है।  

यहाँ पढ़े: घर बैठे पैसे कैसे कमाए 2023 

2000 का नोट कब बंद होगा 2023 (2000 ka note band news)

दोस्तों, 2000 रूपए को बदलने की प्रक्रिया 23 मई से शुरू होगी। लोग इन नोटों को अकाउंट में जमा करवा सकते हैं। या बैंक में जा कर एक्सचेंज भी करवा सकते हैं। 

गौर करनेवाली बात ये है कि एक समय में अधिक से अधिक 10 नोट ही बदले जा सकेंगे। ये प्रक्रिया 23 मई से शुरू होगी और इस साल 30 सितम्बर तक चलेगी। तब तक बाज़ार में इस नोट से खरीदारी की जा सकती है। 

30 सितम्बर 2023 के बाद भी लीगल टेंडर के लिए 2000 का नोट रहेगा। रिज़र्व बैंक की माने तो नोट को बदले जाने के चार महीने का समय काफी रहेगा। उम्मीद की जा रही है कि दी गयी समय सीमा में अधिक से अधिक नोट बैंकों में वापिस आ जाएंगे। 

विस्तार में पढ़ें  इन्वेस्टमेंट बैंकर क्या है

नोटबंदी के प्रभाव

अक्सर नोटबंदी की खबर सामने आते ही सवाल उठने लगते हैं। लोग ये जानने के लिए इच्छुक रहते हैं कि आखिर पिछली नोटबंदी का क्या प्रभाव है:

  • पिछले पांच सालों (2017-18 व  2021-22) में डिजिटल भुगतान 66 प्रतिशत बढ़ा है। 
  • नोटबंदी से डिजिटल तरीके से लें दें बढ़ा है। 
  • नोटबंदी ने आतंकवाद में भी कमी करने में मदद की है। 
  • इससे आतंकवादियों को देश के बाहर से मिलने वाली आर्थिक मदद में गिरावट हुई थी। 
  • देश में जो फर्ज़ी कंपनियां थीं, उन पर भी नकेल कसी गयी।  
  • नोटबंदी से टैक्स बेस को बढ़ाने में मदद मिली।  
  • डिजिटल मध्यम से पेमेंट करने की  आदत कोरोना काल में मदगार साबित हुई।  

FAQS

2000 रुपये के नोट के पीछे की तरफ क्या छपा है?

मंगलयान का चित्र है।

2000 रुपये के नोट के बारे में खबर क्या है?

भारतीय रिज़र्व बैंक ने 2000 रूपए के नोट को रोकने की घोषणा की है।

नोटबंदी कब हुई?

 8 नवंबर 2016

और पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top