शादी कार्ड कैसे बनाये 2024

मोबाइल से शादी का कार्ड कैसे बनाएं, वेडिंग कार्ड इन हिंदी, शादी कार्ड कैसे बनाये, शादी कार्ड का मैटर कैसे बनाएं, Royal wedding card design

दोस्तों, शादी की तैयारियों का दूसरा चरण होता है मेहमानों की सूचि तैयार करना और उनके लिए निमंत्रण पत्र बनवाना। आजकल शादियों की रस्मों में काफ़ी सारे ट्विस्ट दिए जाते हैं। नाच गाना, संगीत, डीजे, खाना पीना, फोटो शूट आदि इवेंट्स ट्रेंडी हो चुके हैं। इस हिसाब से शादी के इन्विटेशन को भी पारंपरिक तरीके से थोड़ा अलग बनाया जाता है। आजकल न सिर्फ़ शादियों के कार्ड छपाए जाते हैं बल्कि ऑनलाइन मौजूद ऐप्स/टूल्स की मदद से वीडियो फॉर्मेट में वेडिंग इन्विटेशन बनवाए भी जाते हैं। इनमें म्यूज़िक होता है, होनेवाले दूल्हा दुल्हन की तस्वीरें होती हैं जो उनके क्यूट मोमेंट्स को दिखाती हैं।  वैसे दोस्तों, ये आपकी इच्छा पर निर्भर है कि आप अपने वेडिंग कार्ड को कैसा रूप देना चाहते हो, क्योंकि मार्केट में आज कई विकल्प मौजूद हैं। तो आइए, इस लेख के माध्यम से शादी कार्ड कैसे बनाये ये समझते हैं।

यहाँ पढ़ें: मंदिर में शादी कैसे करे

शादी कार्ड कैसे बनाये 

अगर आप सोच रहे हैं कि शादी कार्ड कैसे बनाये तो इन एप्लीकेशन की मदद ले सकते हैं:

इन्विटेशन मेकर स्टूडियो

इस एप्लीकेशन की हेल्प से आप बड़े आराम से कई तरह के इन्विटेशन बना सकते हैं। आप इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें। फिर अपनी पसंद का थीम चुन कर कार्ड को डिजाइन करें। यहां वो फीचर भी मौजूद है जिसकी मदद से आप फ़ोटो में बदलाव कर सकते हैं।

पार्टी इन्विटेशन

पार्टी इन्विटेशन की मदद से आप अपना कार्ड डिजाइन करने के साथ साथ वेडिंग प्लान फीचर का भी लाभ ले सकती हैं। ये एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि यहां आप अपनी शादी की तैयारियों की अपडेट्स भी चेक कर सकते हो।

वेडिंग इन्विटेशन कार्ड मेकर

ये ऐप भी शादी के कार्ड को डिजाइन करने में मदद करता है। आप अलग अलग डिजाइंस और कलर के थीम्स चुन सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से बनने वाले कार्ड्स में वेडिंग इवेंट्स की डिटेल्स आसानी से लिखी जा सकती है।

शादी में मेकअप कैसे करें यहाँ पढ़ें

शादी कार्ड का मैटर कैसे बनाएं

शादी कार्ड का मैटर बनाने के लिए आपके निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान देना होगा:

  • अगर आप हिन्दू मान्यताओं को मानते हुए शादी का कार्ड बनवाना चाहते हैं तो सबसे पहले भगवान के नाम से कार्ड शुरू करें:

“श्री गणेशाय नमः

मंगलम भगवान विष्णु, मंगलम गरुराध्वज:

मंगलम पुण्डरीकक्षाय, मंगलाय तनो हरी।”

पढ़ें :शादी की तैयारी कैसे करे

  • इसके बाद आपको “स्नेही स्वजन” ऐसा संबोधन देना है।
  • अपनी बात की शुरू करें:

“परम पिता परमेश्वर की असीम अनुकम्पा से हमारे घर…”

  • इसके बाद वर और वधू पक्ष के बारे में जानकारियां दें:

दूल्हे का विवरण

चि. (दूल्हा का नाम)सुपौत्र – (लड़के का दादा जी का नाम)सुपुत्र – (लड़के का पिता जी का नाम)स्थान – (लड़के का निवास स्थान जिला सहित)
Read: महिला संगीत शायरी हिंदी

       दुल्हन का विवरण

सौ.का. (दुल्हन का नाम)सुपौत्री (दुल्हन के दादा जी का नाम)सुपुत्री (लड़की के पिता जी का नाम)स्थान – (लड़की का निवास स्थान जिला सहित)
यहाँ पढ़ें : Bridal Entry Songs for wedding

(जिस पक्ष से कार्ड जाएगा, उसका नाम पहले आएगा)

  • फिर विवाह स्थल, कार्यक्रम और मुहूर्त की जानकारियां दें।
  • कार्ड के नीचे आप “दर्शनाभिलाषी” में परिवार के बड़े सदस्यों के नाम डालें।
  • फिर “विनीत” में लड़के/लड़की के मां बाप के नाम डाले जाते हैं।
  • “स्वगतकांक्षी” में खास रिश्तेदारों के नाम आएंगे।

Read More:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top