Mrs Chatterjee Vs Norway True Story in Hindi : कौन है सागरिका भट्टाचार्य? 2023

Mrs Chatterjee Vs Norway True Story in Hindi, Mrs Chatterjee vs Norway first look, Sagarika Bhattacharya kaun hai, real story, now, case, husband, instagram, wikipedia in Hindi 

दोस्तों आपने अभिनेत्री रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की आगामी फिल्म “मिसेज चटर्जी वर्सज नॉर्वे” (Mrs Chatterjee Vs Norway) की चर्चा ज़रूर ही सुनी होगी। जानकारी के मुताबिक ये फिल्म एक रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है। ये कहानी एक भारतीय दंपत्ति की है जिन्होंने अपने बच्चों की खातिर नॉर्वे से लंबी लड़ाई की। उनके इस संघर्ष को जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। हाल ही फिल्म के पोस्टर जारी किए हैं जिसके बाद लोगों की उत्सुकता बढ़ चुकी है। पोस्टर में रानी एक बहादुर महिला के तौर पर दिखाई गई हैं। रानी ने  फिल्म में सागरिका भट्टाचार्य के व्यक्तित्व को फिल्म में जीया है।

दोस्तो, आज के Mrs Chatterjee Vs Norway True Story in Hindi आर्टिकल में हम आपको सागरिका भट्टाचार्य से रूबरू कराएंगे और उनके साहसिक संघर्ष के बारे में विस्तार से बताएंगे।

कौन है सागरिका भट्टाचार्य? (Sagarika Bhattacharya kaun hai)

सागरिका भट्टाचार्य कोलकाता के मध्यवर्गीय से संबंध रखती हैं। सागरिका की शादी अनुरूप से हुई। सागरिका के पति पेशे से एक इंजीनियर हैं। शादी के बाद सागरिका अपने पति के साथ नॉर्वे शिफ्ट हो गई थीं। इसके बाद वो दो बच्चों की मां बनती हैं जिनका नाम अभिज्ञान और ऐश्वर्या है। पर इनकी ज़िंदगी में भूचाल तब आया जब साल 2011 में सागरिका के दोनो बच्चों को नॉर्वे बाल कल्याण सेवा ने फॉस्टर केयर भेज दिया था। इसके बाद सागरिका और उनके पति की मुसीबतों की शुरुआत हुई।

यहां पढ़ें: सानिया मिर्ज़ा का जीवन परिचय

Mrs Chatterjee Vs Norway True Story in Hindi

साल 2011 सागरिका और उनके पति अनुरूप के लिए मुसीबतों का पहाड़ बन कर आया। नॉर्वे की चाइल्ड वेलफेयर सर्विसेज ने अनुरूप और सागरिका भट्टाचार्य के बच्चों को फॉस्टर केयर में भेज दिया था। पति पत्नी पर अपने ही बच्चों को थप्पड़ मारने, कपड़े खिलौने उपलब्ध नहीं कराने जैसे कई आरोप लगे। चाइल्ड वेलफेयर सर्विसेज ने ऐसा तय किया था कि ये दोनो बच्चे अठारह साल की उम्र तक फॉस्टर केयर में ही रहेंगे। साथ ही इन बच्चों को माता पिता से मिलने नहीं दिया गया। ऐसे गंभीर आरोप और फैसले के बाद सागरिका और अनुरूप ने इसका कड़ा विरोध किया।

गौरतलब है कि सागरिका और अनुरूप ने दस सालो की एक लंबी लड़ाई लड़ी और इसके बाद अपने बच्चों को दोबारा हासिल किया। सागरिका और उनके पति 2012 में ही अलग हो गए थे. सागरिका के केस में नॉर्वे ने उनके बच्चों की कस्टडी उनके चाचा और दादा को दे दी, जिसके बाद यह केस इंडिया पहुँच गया. सागरिका की लड़ाई फिर यहाँ भी जारी रही और बड़ी मुश्किलों के बाद उन्हें उनके बच्चे वापस मिल पाए. आज उनका बेटा 15 साल का है और बेटी 13 साल की.

यहां पढ़ें: रोहिणी आचार्य बायोग्राफी

Mrs Chatterjee Vs Norway Release Date

दोस्तों,अभिनेत्री रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की आगामी फिल्म “मिसेज चटर्जी वर्सज नॉर्वे” (Mrs Chatterjee Vs Norway True Story in Hindi) इस साल 17 मार्च को रिलीज़ होगी। फिल्म का निर्देशन आशिमा चिब्बर ने किया है। फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा अनिर्बन भट्टाचार्य, जिम सरभ, नीना गुप्ता जैसे नामचीन कलाकार भी मौजूद हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज़ के बाद दर्शकों की उम्मीद बढ़ चुकी है। अब देखना फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

FAQs

रानी मुखर्जी की अगली फिल्म कौनसी है?

मिसेज चटर्जी वर्सज नॉर्वे

मिसेज चटर्जी वर्सज नॉर्वे किसके जीवन पर आधारित है?

सागरिका भट्टाचार्य

मिसेज चटर्जी वर्सज नॉर्वे की कहानी क्या है?

इसमें एक मां की कहानी है जो नॉर्वे से लड़ कर अपने दो बच्चों को दस साल के संघर्ष के बाद वापिस लाती है।

Read More

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top