Maha Shivratri 2023: महाशिवरात्रि व्रत नियम, फलाहार में ये चीजें जरुर खाएं

महाशिवरात्रि कब की है, डेट 2023, कथा, पूजा विधि, महत्व, व्रत नियम, फलाहार रेसिपी (Shivratri falahaar, shivratri vrat khana, vrat food, Shivratri bhog recipe in hindi)

महाशिवरात्रि का त्योहार हिंदुओ के लिए बड़ी आस्था का त्योहार है। हिंदू पंचांग के हिसाब से महाशिवरात्रि हर साल कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। शिवरात्रि 2023 18 फरवरी, शनिवार को मनाई जाएगी। भगवान शिव शंकर में अपनी आस्था रखनेवालों के लिए ये दिन विशेष होता है। भोलेनाथ की स्तुति करने के लिए प्रातः काल से ही मंदिरों में कतारें लगी होती हैं। भक्तजन अपने आराध्य भगवान शिव के पूजन के लिए उनका अभिषेक करते हैं। साथ ही पंचाक्षरी और महामृत्युंज मंत्रों का वाचन भी किया जाता है। दोस्तो, शिवरात्रि भगवान शिव और उनकी अर्धांगिनी मां गौरी के मिलन को दर्शाती है। अगर आप इस शिवरात्रि भगवान के पूजन के लिए व्रत रखने की सोच रहे हैं तो ये लेख आपके लिए लाभकारी है। यहां हम आपको बताएंगे कि शिवरात्रि 2023 के दिन कौन कौन सी फलाहारी डिशेज बनाई जा सकती हैं। साथ ही शिवरात्रि 2023 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी आपसे साझा की जाएंगी।

mahashivratri vrat

महाशिवरात्रि का महत्व क्या है?

शिवरात्रि को शिव और शक्ति के मिलन का साक्षी माना जाता है। इस त्योहार से जुड़ी कई मान्यताएं हैं। महापुराण की मानें तो इस दिन भगवान शिव ने माता सती के देहावसान के बाद तांडव किया था। कुछ मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव इसी दिन ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए थे। दोस्तो, हिंदू पंचांग के हिसाब से इसी दिन भगवान शिव एवं मां पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। तबसे शिवरात्रि मनाई जाती है।

यहाँ पढ़े: Valentine’s day Ideas in Hindi

महाशिवरात्रि की पूजा विधि

  • शिवरात्रि इस साल 18 फरवरी को मनाई जाएगी। शिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाई जाती है। 18 फरवरी को रात के 8 बजकर 2 मिनट से इसका मूहर्त शुरू होगा।
  • महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने से सुख सौहार्द की प्राप्ति होती है। इस दिन आप कुछ बातों का ध्यान रखें, इससे आपको फल जल्दी मिलेगा।
  • शिवरात्रि के दिन सुबह उठ कर सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए। इसके पश्चात्, शिवलिंग पर गंगाजल, बेलपत्र, धतूरे, आक आदि चढ़ाएं।
  • महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की आराधना करने के लिए “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें। आप महामृत्युंज मंत्र का भी जाप करें।
  • दोस्तो, शास्त्रों कर अनुसार भगवान शिव की पूजा के लिए निशीथ काल सबसे उत्तम होता है।

शिवरात्रि फलाहार (Vrat ka khana recipes)

दोस्तों, शिवरात्रि के दिन व्रत रखने का एक विशेष महत्व है। कुछ लोग इसे निर्जल उपवास रख कर संपन्न करते हैं तो कुछ फलाहार का सेवन कर के। अगर इस शिवरात्रि आप व्रत रखने की सोच रहे हैं तो फलाहार के लिए ऐसी रेसिपीज चुनें जो बनाने में भी आसान हों और इनका सेवन आपको ताकत दे। हम आपके लिए ऐसी कुछ रेसिपीज ले कर आए हैं:

यहाँ पढ़ें: शादी पर शायरी

आलू का हलवा

आलू का हलवा बनाने के लिए आपको आलू, चीनी, ड्राई फ्रूट्स, दूध और घी की ज़रूरत पड़ेगी। इसके लिए आपको उबले आलू को मैश करना होगा। फिर कड़ाही गरम कर के आलू को भुने। फिर उसमे दूध, चीनी आदि डालें। दस मिनट पका कर ड्राई फ्रूट्स डाल कर उतार लें।

मखाने की खीर

दोस्तो, इस रेसिपी के लिए आपको मखाने, दूध और चीनी की ज़रूरत पड़ेगी। पहले मखाने को घी में रोस्ट कर लें। फिर दूध को पकाने के लिए चढ़ाए। दूध में उबाल आने के बाद उसमे मखाना डालें और धीमी आंच पर पकने दें।खीर उतारने के बाद ड्राई फ्रूट्स मिला दें।

मिल्क शेक और फ्रूट सलाद

मिल्क शेक और फ्रूट सलाद आपको दिन भर तरोताजा रखेगा। मिल्क शेक लिए आप केले के टुकड़े दूध में डाल कर मिक्सी में चला लें। फिर इसमें शहद, ड्राई फ्रूट्स और चीनी मिला कर पिएं। वही फ्रूट सलाद के लिए आप ताजे मौसमी फलों का प्रयोग करे।

सिंघाड़े के आटे की पूरियां

दोस्तो, सिंघाड़े के आटे में उबले आलू मैश कर दें। आटे को अच्छे से सान लें। फिर छोटी छोटी लोई बना कर पूरी बेलें। इन पूरियों को घी में छान लें और बिना लहसुन प्याज़ की आलू टमाटर की सब्ज़ी के साथ खाएं।

साबूदाना खिचड़ी

इस डिश को बनाने के लिए आपको रात भर भिगोए हुए साबूदाने चाहिए होंगे। एक पैन गरम कर उसमे जीरा, कच्चे आलू, मूंगफली आदि भूनें। उसमे साबूदाना डालें। सेंधा नमक डालें और गरमागरम इस खिचड़ी को परोसें।

दोस्तो, उम्मीद है, ऊपर बताई गई फलाहार रेसिपीज और जानकारियां आपको लाभ पहुंचाएंगी। ऐसी तमाम जानकारियों के लिए हम से जुड़े रहें।

FAQs

महाशिवरात्रि भोग रेसिपी क्या है?

शिवजी को शिवरात्रि पर ठंडाई चढ़ा सकते हैं। इसमें दूध, बादाम, खसखस, सौंफ, गुलाब की पत्तियों का प्रयोग करें। आखरी में स्वादानुसार चीनी डालें।

महाशिवरात्रि कब है 2023?

18 फरवरी

शिवरात्रि में क्या करना चाहिए?

व्रती इस दिन अनाज का सेवन न करें। “ओम नम: शिवाय” का जाप करें।

Other links

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top