कौन हैं Guneet Monga जिन्होंने भारत के लिए दोबारा जीता ऑस्कर 2023

Guneet Monga biography in Hindi, Guneet Monga Oscar, husband, Instagram, family, age, movies, elephant whisperers, acting

आज भारत में ऑस्कर की चर्चा हर ओर हो रही है। सभी भारतीयों के लिए इस बार का ऑस्कर बेहद खास रहा। फिल्म आरआरआर के गाने “नाटु  नाटु” के साथ नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की गई फिल्म “द एलिफेंट व्हिस्पर्स” (The Elephant Whisperers) ने भारत को गौरवान्वित किया है। 

ऑस्कर 2023 में प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा (Guneet Monga) ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। गौरतलब है कि मोंगा ने दूसरी बार भारत को ऑस्कर दिलवाया है। अगर आप उनके बारे में विस्तार से जानने को इच्छुक हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए। हम आपको गुनीत के सफर से रूबरू करवाएंगे।

Guneet Monga in hindi

कौन हैं गुनीत मोंगा? (Who is Guneet Monga) 

गुनीत मोंगा (Guneet Monga) एक जानी मानी भारतीय प्रोड्यूसर हैं। गुनीत Sikha Entertainment और Indian Rising Women की को फाउंडर हैं। गुनीत “गैंग्स ऑफ वासेपुर”, “द लंच बॉक्स”, “शाहिद”, “वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई”, “हरमखोर” जैसी चर्चित फिल्मों के लिए काम कर चुकी हैं। 

इस साल ऑस्कर में गुनीत द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म “द एलिफेंट व्हिस्पर्स” (The Elephant Whisperers) को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में विजेता घोषित किया गया।

यहाँ भी पढ़ें: कौन है सागरिका भट्टाचार्य, जिनपर बनी है फिल्म

Guneet Monga Biography in Hindi

नामगुनीत मोंगा
माता पितानाम ज्ञात नही
भाई बहनज्ञात नही
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पतिसनी कपूर
बच्चेनही हैं
जन्म21नवंबर 1983
जन्मस्थानदिल्ली
उम्र39
शिक्षागुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन
पेशाभारतीय प्रोड्यूसर 
नागरिकताभारतीय
धर्मसिख
जातिज्ञात नहीं
राशिज्ञात नहीं
कदज्ञात नहीं
आंखों का रंगज्ञात नहीं

गुनीत मोंगा का प्रारंभिक जीवन (Guneet Monga Early Life)

प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा (Guneet Monga) दिल्ली में पली बढ़ी हैं। इनका जन्म 21नवंबर 1983 को हुआ था। गुनीत ने ब्लू बेल्स स्कूल इंटरनेशनल से अपनी शुरुआती शिक्षा प्राप्त की। आगे चल कर गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली। 

गुनीत मोंगा का परिवार (Guneet Monga Family)

प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा (Guneet Monga) के माता पिता से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध नहीं हैं। गुनीत ने साल 2022, 12 दिसंबर को दिल्ली बेस्ड फैशन बिजनेसमैन सनी कपूर से शादी की। दोनो ने सिख परंपरा के अनुसार शादी की थी।

यहाँ भी पढ़ें: सरगम कौशल बायोग्राफी इन हिंदी

गुनीत मोंगा का करियर (Guneet Monga Career)

  • प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा (Guneet Monga) ने साल 2003 में बतौर प्रोडक्शन कोऑर्डिनेटर करियर की शुरुआत की। 
  • इसके बाद साल 2007 में इन्होंने से सलाम इंडिया नामक क्रिकेट फिल्म के लिए काम किया। 
  • आगे चल कर गुनीत को बालाजी टेलीफिल्म्स के लिए काम करने का मौका मिला।
  • साल 2008 में गुनीत ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी की नींव रखी। 
  • गुनीत फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में बेहद कामयाब रहीं। उन्हे भारतीय सिनेमा और विदेशी डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच की खाई को कम करने का श्रेय भी दिया जाता है।

गुनीत मोंगा की फिल्में (Guneet Monga Films)

प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ( Guneet Monga) की कुछ चर्चित और सफल फिल्में इस प्रकार हैं:

  • रंग रसिया
  • तृष्णा
  • शैतान
  • अइया
  • मिकी वायरस
  • जुबान
  • पगलैट
  • व्हाइट लाइस
  • मानसून शूटआउट
  • द लंचबॉक्स

The Elephant Whisperer Story in Hindi

प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा (Guneet Monga) की शॉर्ट फिल्म “द एलिफेंट व्हिस्पर्स” (The Elephant Whisperers) एक बेहद रोचक विषय पर बनी हुई है। इस फिल्म की कहानी मार्मिक है।

फिल्म में बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है कि एक बेबी एलिफेंट की देखभाल के लिए एक दंपति कैसे आना जीवन समर्पित कर देते हैं। 

इस फिल्म की कहानी को बहुत सराहा गया है। फिल्म नॉमिनेट होने के बाद चर्चा में तब आई जब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस पर रिव्यूज दिए थे। “द एलिफेंट व्हिस्पर्स” तमिल, इंग्लिश, तेलुगु आदि में उपलब्ध है। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

FAQs

“द एलिफेंट व्हिस्पर्स” (The Elephant Whisperers) किस भाषा में बनी है?

तमिल. तमिल, इंग्लिश, तेलुगु आदि में उपलब्ध है।

“द एलिफेंट व्हिस्पर्स” (The Elephant Whisperers) कितने देर की फिल्म है?

39 मिनट

गुनीत मोंगा (Who is Guneet Monga) कौन हैं?

गुनीत मोंगा एक जानी मानी भारतीय प्रोड्यूसर हैं।

और पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top