रेसलर अंतिम पंघाल जीवन परिचय

अंतिम पंघाल बॉक्सर जीवन परिचय, परिवार, वैवाहिक स्थिति,गोल्ड मेडल, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ (Antim Panghal Wrestler, Family, Age, Wiki, Biography, Village, Sibling)

दोस्तों भारत आजकल हर क्षेत्र में प्रगति पर रहा है। विशेष रूप से खेल से जुड़े क्षेत्र में आय दिन अच्छी खबर सुनने को मिल रही है। विभिन्न आयोजनों पर भारतीय खिलाड़ी, भारत का परचम बुलंद कर रहे हैं। इन्ही परिप्रेक्ष्य में एक बड़ी खबर सामने आई है। अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस बड़ी उपलब्धि को साकार भारत की पहलवान अंतिम पंघाल ने किया। उल्लेखनीय तथ्य ये है कि भारत ने अंडर 20 चैंपियनशिप में गोल्ड चौंतीस साल बाद स्वर्ण पदक जीता है। आज पूरा देश सत्रह साल की इस पहलवान को सलाम कर रहा है जिसने अपनी जीतोड़ मेहनत और लगन से देश का नाम ऊंचा किया है। तो आइए दोस्तो इस आर्टिकल के माध्यम से अंतिम पंघाल के जीवन और उपलब्धियों पर एक नज़र दौड़ाते हैं।

Antim Panghal Wrestler Biography hindi

अंतिम पंघाल की बायोग्राफी

नामअंतिम पंघाल
माता पितानाम ज्ञात नही
भाई बहनबहन, सरिता पंघाल
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
बच्चेनही हैं
जन्मज्ञात नही
जन्मस्थानहिसार
उम्र18
शिक्षाज्ञात नही
पेशारेसलर
नागरिकताभारतीय
धर्महिंदू
जातिज्ञात नहीं
राशिज्ञात नहीं
कदज्ञात नहीं
आंखों का रंगज्ञात नहीं
नेट वर्थज्ञात नहीं

अंतिम पंघाल का प्रारंभिक जीवन (Early life)

अंतिम पंघाल हरियाणा के हिसार की रहनेवाली हैं। इनकी उम्र अभी सत्रह साल है। अंतिम का पूरा परिवार भागना गांव में रहता है। इसी गांव में रह कर अंतिम ने कुश्ती में उतरने का सपना देखा। माना जाता है कि अपनी बहन सरिता से प्रेरित हो कर अंतिम ने खेल जगत में हाथ आजमाने का सोचा। आपको बता दे कि अंतिम की बहन सरिता कबड्डी खिलाड़ी हैं। इन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई मैच भी खेले हैं।

अंतिम पंघाल का परिवार (Family)

दोस्तों अंतिम पंघाल का परिवार मूल रूप से हिसार का रहने वाला है। इनके घर के अधिकांश लोग खेती से जुड़े हैं। इनके परिवार ने इनका नाम अंतिम इसलिए रखा ताकि उन्हें परिवार में और बच्चियों का जन्म न देखना पड़े। पर बाद में अंतिम के परिवार ने उनका पूरा साथ दिया। उनके सपने और ट्रेनिंग का पूरा ख्याल रखा।हालांकि अंतिम के माता पिता के नाम बारे में अधिक जानकारियां अभी पब्लिक डोमेन में उपलब्ध नहीं हैं।समय के साथ इन्हे अपडेट कर दिया जाएगा।

अंतिम पंघाल की उपलब्धियां

  • देश के लिए ओलंपिक मेडल जीतने का लक्ष्य रखनेवाली अंतिम अंडर ट्वेंटी चैंपियनशिप में गोल्डमेडल जीतनेवाली पहली भारतीय रेसलर हैं। 
  • अंतिम ने अंडर ट्वेंटी चैंपियनशिप में कजाखस्तान की एटलिन शगायेवा को हराया है।
  • गौर करने वाली बात ये है कि अंतिम ने ये उपलब्धि शगायेवा को आठ शून्य से हरा कर हासिल की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top